ब्रिटेन ने भारत की कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग स्कीम को मान्यता दी

ब्रिटेन ने भारत की कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग स्कीम को मान्यता दी

भोपाल [ महामीडिया] ब्रिटेन ने भारत की कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग स्कीम को कार्बन प्राइसिंग मैकेनिज्म के तौर पर मान्यता दी है। इस कदम से ब्रिटेन में ज्यादा कार्बन उत्सर्जन वाले सामान बेचने वाले भारतीय एक्सपोर्टर्स पर कार्बन से जुड़े टैक्स का बोझ कम हो सकता है। यह राहत अपने आप नहीं मिलेगी। ब्रिटेन में सामान मंगाने वालों को जरूरी सबूत देने होंगे और ब्रिटेन के कानून के तहत सत्यापन की शर्तों को पूरा करना होगा। राहत की रकम इस बात पर निर्भर करेगी कि सामान पर असल में कितना कार्बन प्राइस लागू होता है और भारत के सिस्टम के तहत पहले ही कितनी कार्बन  लागत चुकाई जा चुकी है। कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग स्कीम  ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने और नियंत्रित करने के लिए एक बाजार-आधारित तंत्र है। 

सम्बंधित ख़बरें