म.प्र.में इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य व्यवस्थाएं प्रभावित
भोपाल [ महा मीडिया]
म.प्र. में इंटर्न और जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के कारण भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर समेत प्रमुख सरकारी अस्पतालों की ओपीडी सेवाएं और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। म.प्र. के इंटर्न डॉक्टर्स 3 दिन से सड़कों पर हैं। भोपाल में सबसे बड़ा प्रदर्शन कमला पार्क के पास चल रहा है जहां डॉक्टर सड़क पर बैठकर आंदोलन कर रहे हैं। प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों में इसका असर दिख रहा है। ओपीडी सेवाएं ठप हैं।भोपाल के हमीदिया अस्पताल में बुधवार सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक ओपीडी चालू रखी गई है। इसमें सीनियर डॉक्टर मरीजों को देखे। दोपहर 12 बजे के बाद ओपीडी पूरी तरह बंद कर दी गई। किडनी और लिवर के मरीज परेशान हैं। हमीदिया में आज सिर्फ 2 ऑपरेशन हुए, जबकि बाकी दिन 20 से ज्यादा होते थे।भोपाल में कमला पार्क के पास बड़ी संख्या में इंटर्न डॉक्टर सड़क पर बैठे हैं। प्रदर्शन के कारण ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हुई है। रास्ते को वन-वे किया गया है। पुलिस और प्रशासन डॉक्टरों से बातचीत कर रहे हैं ताकि प्रदर्शन से आम लोगों को ज्यादा परेशानी न हो।