आईटी कंपनी कोफोर्ज के चेयरमैन भट्ट का इस्तीफा

आईटी कंपनी कोफोर्ज के चेयरमैन भट्ट का इस्तीफा

भोपाल [ महा मीडिया] आंतरिक लेखापरीक्षा समीक्षा के बाद ओम प्रकाश भट्ट द्वारा स्वतंत्र निदेशक और बोर्ड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद बुधवार को कोफोर्ज लिमिटेड के शेयर चर्चा में हैं। वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के लिए आंतरिक ऑडिट योजना के तहत ऑडिटर ने 'बोर्ड मूल्यांकन प्रक्रिया' और उससे जुड़ी रिपोर्ट की समीक्षा की। यह पूरी प्रक्रिया तत्कालीन चेयरमैन ओपी भट्ट की देखरेख में ही संपन्न हुई थी।ऑडिट में इस प्रक्रिया और जानकारी में कई कमियां पाई गईं। इसमें खुद चेयरमैन के प्रदर्शन के मूल्यांकन से जुड़ी जानकारी भी शामिल थी। फाइलिंग में यह भी बताया गया कि जब मूल्यांकन रिपोर्ट बोर्ड के सामने रखी गई तो उससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां बोर्ड को पूरी तरह से नहीं दी गई थीं। ओपी भट्ट स्टेट बैंक के पूर्व चेयरमैन भी रह चुके हैं।  कोफोर्ज एक प्रमुख भारतीय बहुराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी है जिसे पहले  एनआईआईटी टेक्नोलॉजीज के नाम से जाना जाता था। 

सम्बंधित ख़बरें