राधा अष्टमी पर्व पर अरबी की सब्जी का महत्व

राधा अष्टमी पर्व पर अरबी की सब्जी का महत्व

भोपाल [ महा मीडिया] 

हर साल भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी मनाई जाती है। इस दिन मध्याह्न काल में राधा रानी  की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन भक्त राधा-कृष्ण की पूजा कर सुख, प्रेम और वैवाहिक जीवन में खुशहाली की कामना करते हैं। राधा अष्टमी का त्योहार इस साल 19 सितंबर 2026, शनिवार के दिन मनाया जाएगा। इस साल राधा अष्टमी का पर्व 19 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा। अष्टमी तिथि 18 सितंबर को दोपहर 1 बजे शुरू होगी और 19 सितंबर को दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगी। राधा रानी के प्राकट्य उत्सव के लिए मध्याह्न काल को विशेष माना जाता है।राधा अष्टमी पर पूजा के लिए सुबह 11 बजकर 1 मिनट से दोपहर 1 बजकर 38 मिनट तक का समय बताया गया है। इसी अवधि में भक्त राधा रानी और श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा कर सकते हैं। राधा रानी को अरबी की सब्जी काफी प्रिय लगती है। राधा अष्टमी के मौके पर अरबी की सब्जी का भोग उन्हें खासतौर पर लगाना चाहिए। राधा अष्टमी के पावन पर्व पर श्रीजी यानी राधा रानी को दही वाली अरबी की सब्जी का विशेष भोग लगाया जाता है क्योंकि यह उनकी सबसे प्रिय डिश मानी जाती है

सम्बंधित ख़बरें