शेयर बाजार में निवेशकों के एक लाख करोड़ डूबे
भोपाल [ महा मीडिया] घरेलू शेयर बाजार में आज बुधवार को लगातार तीसरे दिन बिकवाली देखने को मिल रही है। महंगे कच्चे तेल, यूएस-ईरान में तनाव बढ़ने और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बाजार पर दबाव है। सेंसेक्स करीब 500 अंक टूट गया जबकि निफ्टी 23500 के स्तरों से नीचे फिसल गया है। शेयर बाजार में बिकवाली से निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है जो एक लाख करोड़ रुपये से अधिक है। क्योंकि लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप घटकर 485.13 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है जबकि 8 सितंबर को बाजार बंद होने के बाद 486.21 लाख करोड़ रुपये थे।