उत्तराखंड में भूस्खलन
भोपाल [ महा मीडिया] उत्तराखंड में लगातार मूसलाधार बारिश के कारण कई जिलों में भयंकर भूस्खलन हो रहे हैं जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और कई प्रमुख मार्ग बंद हैं। मूसलाधार बारिश से सबसे ज्यादा तबाही हुई है। देहरादून-गरुड़-बागेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग रवाइंखाल के पास मलबा और भारी बोल्डर गिरने से पूरी तरह बंद है। धारचिला में भारी बारिश के दौरान बोल्डर गिरने से वैली ब्रिज टूट गया है, जिससे चीन सीमा को जोड़ने वाला मार्ग बाधित हुआ है। पोखरी-रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग और चारधाम यात्रा के कई रास्तों पर मलबा आने से आवाजाही रोकनी पड़ी है। मंडांडा रोड और मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन से मकानों और सड़कों को नुकसान पहुंचा है।