बिहार के गंडक नदी में चंपारण तटबंध टूटा
जयपुर [ महा मीडिया]
नेपाल में भारी बारिश के कारण गंडक नदी में चंपारण तटबंध 10 घंटे में चार जगह टूट गया है। इससे पश्चिम चंपारण से सारण तक 200 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं और साढ़े छह लाख लोग प्रभावित हुए हैं। उधर गंगा कटाव से महाराजपुर के पास रेल ट्रैक खतरे में आ गया है जिससे ट्रेन परिचालन बाधित हुआ है। निचले इलाकों में तेजी से पानी भर रहा है। राज्य के 17 जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है।गंडक के तेज बहाव ने 10 घंटे के भीतर चंपारण तटबंध को चार स्थानों पर ध्वस्त कर दिया है जिससे 200 से अधिक गांवों में पानी घुस गया है। वहीं बागमती और कोसी के बढ़ते जलस्तर से दरभंगा, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर भी प्रभावित हैं।