पूर्व मुख्य न्यायधीश चंद्रचूड़ ने न्याययिक व्यवस्था पर प्रकाश डाला
भोपाल [ महा मीडिया] पूर्व मुख्य न्यायधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि AI अदालतों के ऊबाऊ और रोजमर्रा का काम कर सकता है लेकिन निर्णय और उसकी वजह जज की जिम्मेदारी ही रहनी चाहिए। AI का इस्तेमाल ट्रांसक्रिप्शन, अनुवाद, मामलों की सूची बनाने और दस्तावेजों की कमियां खोजने में हो सकता है। नई दिल्ली में आज शनिवार को हुए जुडिशियल एक्सेस कार्यक्रम में पूर्व मुख्य न्यायधीश ने यह कहा । उन्होंने कहा यह उबाऊ काम है। अदालतों का ज्यादातर समय इसी में चला जाता है। भारतीय न्याय व्यवस्था की त्रासदी यह है कि जज अपना समय उस काम में लगा रहे हैं जो उनके समय का सबसे कम हिस्सा होना चाहिए। उनका ध्यान असल में तुरंत निर्णय लेने पर होना चाहिए।