यदि परिसीमन हुआ तो म.प्र.में लोकसभा सीटें 44 होंगी
भोपाल [ महा मीडिया] परिसीमन के संभावित प्रस्ताव और मॉडल के तहत मध्य प्रदेश की लोकसभा सीटों की संख्या 29 से बढ़कर 44 होने की चर्चा है हालांकि यह अभी अंतिम रूप से लागू नहीं हुआ है और इसके लिए संसद की मंजूरी तथा परिसीमन प्रक्रिया जरूरी है। परिसीमन विधेयक पेश किए जाने के बाद मध्य प्रदेश में लोकसभा सीटें 29 से बढ़कर 44 और विधानसभा सीटें 230 से बढ़कर 280 हो सकती हैं। इससे महिला उम्मीदवारों को लगभग 93 सीटों पर मौका मिल सकेगा। मध्य प्रदेश के लिए 15 नई लोकसभा सीटों का अनुमान रखा गया है। सीटों में बढ़ोतरी होने पर मौजूदा क्षेत्रों की सीमाओं में फेरबदल और महिला दावेदारों की भागीदारी बढ़ने की बात कही जा रही है। इससे राज्य की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने और नए राजनीतिक चेहरों को अवसर मिलने की संभावना है।