राजस्थान में जैविक खेती करने वाले किसानों को सम्मानित किया जायेगा
भोपाल [ महा मीडिया]
राजस्थान सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 में जैविक खेती प्रोत्साहन हेतु जैविक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया जायेगा। इसके लिये राज्य योजना अंतर्गत पुरस्कार हेतु चयन करने के लिए राज्य सरकार द्वारा दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। राज्य स्तर के पुरस्कार हेतु प्रत्येक जिले से एक किसान का चयन किया जायेगा। समस्त जिलों से प्राप्त कुल आवेदनों में से राज्य स्तर के तीन सर्वश्रेष्ठ किसानों का चयन पुरस्कार हेतु किया जायेगा। अंतिम चयनित तीन किसानों में प्रत्येक को एक लाख रुपये की राशि के पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। जैविक खेती बिना रासायनिक खाद, जैविक खाद और फसल चक्र पर आधारित टिकाऊ खेती की विधि है।