आखिर क्या है परिसीमन

आखिर क्या है परिसीमन

भोपाल [ महा मीडिया] 

परिसीमन (Delimitation) का मतलब लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के निर्वाचन क्षेत्रों (सीटों) की सीमाएं फिर से तय करना है। इसका मुख्य उद्देश्य यह होता है कि जनसंख्या में बदलाव के हिसाब से हर निर्वाचन क्षेत्र में लगभग बराबर आबादी रहे ताकि हर वोट का मूल्य समान रहे। समय के साथ किसी इलाके की आबादी बढ़ती या घटती है इसलिए सीमाओं को नए सिरे से खींचा जाता है। जनसंख्या के अनुपात के आधार पर आरक्षित सीटों की संख्या और सीमाएं तय की जाती हैं।यह काम एक स्वतंत्र और उच्चाधिकार प्राप्त 'परिसीमन आयोग' करता है। इसके आदेशों को कानून का दर्जा होता है और इन्हें किसी अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकती। भारत में अब तक 4 बार (1952, 1963, 1973 और 2002 के अधिनियमों के तहत) परिसीमन आयोग गठित हो चुका है। 2002 में हुए  संविधान संशोधन के तहत 2026 तक लोकसभा और विधानसभा की कुल सीटों की संख्या पर रोक लगाई गई थी। विधेयक के अनुसार आयोग अपने काम में सहायता के लिए प्रत्येक राज्य के संबंध में 10 व्यक्तियों को अपने साथ जोड़ेगा. इनमें पांच व्यक्ति संसद के ऐसे सदस्य होंगे जो उस राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं और पांच उस राज्य की विधानसभा के सदस्य होंगे। 

सम्बंधित ख़बरें