अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण बम धमाका
मुंबई [महामीडिया]
अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत कुनार के अंदर सेर इलाके में स्थित एक मिडिल स्कूल में आज शनिवार सुबह करीब 10 बजे धमाका हुआ है जिसमें कई छात्रों के हताहत होने की खबर है। धमाके में कई छात्र मारे गए हैं या घायल हुए हैं हालांकि हताहतों की सटीक संख्या अभी सामने नहीं आई है। यह विस्फोट पाकिस्तान सीमा से सटे कुनार प्रांत के अंदर सेर क्षेत्र के एक मिडिल स्कूल में सुबह 10 बजे हुआ।