म.प्र.में सरकारी  धान की खरीदी एक दिसंबर से

म.प्र.में सरकारी  धान की खरीदी एक दिसंबर से

भोपाल [ महा मीडिया] 

म.प्र. में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर धान, ज्वार और बाजरा की खरीदी की नीति घोषित कर दी गई है।  धान की खरीदी 1 दिसंबर से शुरू होकर 20 जनवरी 2027 तक की जाएगी। उपार्जन सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक होगा। सामान्य धान के लिए ₹2,441 प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान के लिए ₹2,461 प्रति क्विंटल दर तय की गई है। म.प्र. ने  46 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य तय किया है। 

  •  

सम्बंधित ख़बरें