भोपाल के तीन डाक घर अब हर रविवार को भी खुलेंगे
भोपाल [ महामीडिया] भोपाल के तीन डाक घर अब हर रविवार को भी खुलेंगे। यहां पर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक लोग अपने काम करवा सकेंगे। लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। भोपाल के तीन डाक घरों को रविवार को भी खुला रखने का निर्णय लिया गया है। भोपाल जीपीओ एवं सेंट्रल टी टी नगर प्रधान डाक घर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे। वहीं भेल प्रधान डाकघर में में यह सेवा सुबह 9.30 से शाम 5.30 बजे तक प्रदान की जाएगी।