बांग्लादेश के कपड़ा उत्पादन के ऑर्डर भारत को मिले

बांग्लादेश के कपड़ा उत्पादन के ऑर्डर भारत को मिले

मुंबई [महा मीडिया] 

बांग्लादेश में श्रमिकों के विरोध-प्रदर्शन के बीच वहां का कपड़ा उद्योग सांसत में है। नवंबर 2026 के शुरुआती पखवाड़े (1 से 18 नवंबर) में वैश्विक फैशन ब्रांडों ने बांग्लादेश से करीब 25.4 करोड़ डॉलर (लगभग 2,360 करोड़ रुपये) के गारमेंट ऑर्डर हटाकर दूसरे देशों को शिफ्ट किए हैं जिनमें सबसे बड़ा हिस्सा भारत को मिला है। जारा (Zara), एचएंडएम (H&M), मार्क्स एंड स्पेंसर (Marks & Spencer) और सेलिओ जैसे बड़े ब्रांड्स ने सप्लाई चेन के जोखिम कम करने और समय पर डिलीवरी पाने के लिए यह कदम उठाया है। इसके अलावा वियतनाम, कंबोडिया और इंडोनेशिया को भी कुछ ऑर्डर मिले हैं।दुनिया के नामी ब्रांड अब बांग्लादेश के बजाय अपने ऑर्डर भारत जैसे अन्य एशियाई देशों को दे रहे हैं।वैश्विक फैशन खुदरा कंपनियों ने बांग्लादेश से अपने मासिक ऑर्डर का लगभग दसवां हिस्सा अन्य एशियाई देशों को दे दिए। विरोध-प्रदर्शन से उत्पादन कार्य बाधित हो रहे हैं जिससे कम लागत के साथ बेहतर उत्पाद देने की  बांग्लादेश की साख को चोट पहुंची है। इन वैश्विक ब्रांड ने बांग्लादेश से लगभग 25.4 करोड़ रुपये मूल्य के ऑर्डर दूसरे देशों में स्थानांतरित कर दिए। इनमें जिनमें ज्यादातर कारोबार भारत आया है। यह बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था के एक मुख्य स्तंभ के लिए बड़ा झटका है और हो सकता है कि यह जारी अशांति के खत्म होने के बाद भी हालात जस के तस बने रहे।

सम्बंधित ख़बरें