INS विंध्यगिरि नौसेना में शामिल
मुंबई [ महा मीडिया] भारतीय नौसेना को सातवां और आखिरी युद्धपोत INS विंध्यगिरि सौंप दिया गया है। कोलकाता के गार्डनरीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड में इसकी डिलीवरी हुई।इसके साथ ही नीलगिरि क्लास के सभी सात युद्धपोत नौसेना को मिल गए हैं। 23 महीने में सभी युद्धपोत सौंपे गए हैं।INS विंध्यगिरि ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल और एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल से लैस है। इसमें आधुनिक रडार और अत्याधुनिक युद्ध प्रबंधन प्रणाली लगाई गई है। इससे यह दुश्मन के जहाजों, लड़ाकू विमानों और पनडुब्बियों का सामना कर सकता है। यह 149 मीटर लंबा और 6,670 टन वजनी है जिसमें 225 नौसैनिकों के रहने और हेलीकॉप्टर संचालन की सुविधा है।