भारत जलीय कृषि का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश बना
भोपाल [ महा मीडिया] चीन के बाद भारत वैश्विक जलीय कृषि (एक्वाकल्चर) में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश बन गया है। भारत का कुल मत्स्य उत्पादन बढ़कर 198 लाख टन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया जिसमें अंतर्देशीय मत्स्य पालन और जलीय कृषि का हिस्सा 153 लाख टन रहा। भारत वैश्विक जलीय कृषि उत्पादन में लगभग 12 प्रतिशत (और कुल मत्स्य उत्पादन में करीब 8–9 प्रतिशत) योगदान देता है। भारत का समुद्री खाद्य निर्यात 19.32 लाख मीट्रिक टन और 73,890.46 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा । वैश्विक जलीय कृषि (Aquaculture) का अर्थ तालाबों, नदियों, झीलों, समुद्र या बंद प्रणालियों में मछली, झींगा, मोलस्क और शैवाल जैसे जलीय जीवों व पौधों की नियंत्रित खेती करना है।