गोवा के पर्यटकों की संख्या में नौ प्रतिशत की गिरावट

गोवा के पर्यटकों की संख्या में नौ प्रतिशत की गिरावट

मुंबई [महामीडिया] 

वर्ष 2026 में अप्रैल से सितंबर अवधि में गोवा के दो हवाई अड्डों पर यात्रियों की संख्या में पिछले वर्ष के मुकाबले 9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। विमानन कंपनियों के उड़ानों के कार्यक्रम से पता चलता है कि नवंबर से लेकर दिसंबर के दौरान उड़ानों की संख्या भी कम रहेगी। यह वह समय होता है जब गोवा में अमूमन पर्यटकों की भारी जमावड़ा रहता है।हवाई किराये में बढ़ोतरी और उड़ानों की संख्या सीमित रहने से घरेलू पर्यटन की बुकिंग यानी सैर-सपाटे की योजनाओं पर सीधा असर हुआ है। राज्य के दो हवाई अड्डों पर साप्ताहिक उड़ानों की संख्या में एक वर्ष पहले की तुलना में नवंबर 2026 में 11.3 प्रतिशत की कमी आने का अनुमान है। इस महीने विमानन कंपनियों ने 1,394 साप्ताहिक उड़ानों की समय सारणी तय की थी। नवंबर 2025 में यह संख्या 1,571 थी। दिसंबर में भी यह कमी जारी रहने की आशंका दिख रही है। विमानन कंपनियों ने साप्ताहिक आधार पर 1,486 उड़ानों का कार्यक्रम तय किया है जो दिसंबर 2025 के 1,628 के आंकड़ों से 8.7 प्रतिशत कम है।

सम्बंधित ख़बरें