भारत के पहले चीफ जस्टिस का म्यूजियम
मुंबई [महा मीडिया]
भारत के पहले चीफ जस्टिस का म्यूजियम "गणतंत्र के संरक्षक" का उद्घाटन हरियाणा के सोनीपत स्थित ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में 10 पूर्व मुख्य न्यायाधीशों की उपस्थिति में किया गया है। यह संग्रहालय सुप्रीम कोर्ट के इतिहास, संवैधानिक सफर और पूर्व मुख्य न्यायाधीशों के योगदान को समर्पित है। । इसका उद्घाटन संविधान दिवस के अवसर पर पूर्व मुख्य न्यायाधीशों की उपस्थिति में किया गया। इसमें न्यायपालिका और संवैधानिक न्यायशास्त्र के विकास को कला, तकनीक और अभिलेखीय सामग्री के जरिए दिखाया गया है।इसमें सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की 280 से अधिक प्रतिमाएँ, 25 उच्च न्यायालयों के मॉडल, 22 भाषा-आधारित टेपेस्ट्री, मुख्य न्यायाधीशों पर 20 इंटरैक्टिव स्तंभ और 20 निर्णयों से जुड़े प्रदर्शन शामिल हैं।