विपक्ष परिसीमन बिल का विरोध करेगा
भोपाल [ महा मीडिया] मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज शनिवार को कहा कि परिसीमन लोकतंत्र के लिए खतरा है। भाजपा पूरी सत्ता हाथ में लेने की कोशिश कर रही है। यह हमें स्वीकार नहीं है।जैसे चीन में हाथ उठाते हैं वैसे ही भारत में करना चाहते हैं कि हाथ उठाकर बहुमत लेकर लोकतंत्र खत्म करेंगे। बैठक में विपक्ष ने परिसीमन बिल का विरोध करने पर सहमति बनाई। राहुल गांधी आज शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।