पश्चिम बंगाल के मदरसों में अब शुक्रवार की साप्ताहिक छुट्टी खत्म
भोपाल [ महा मीडिया] पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी मान्यता प्राप्त मदरसों में शुक्रवार की साप्ताहिक छुट्टी खत्म कर दी है। इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।अब मदरसों में सोमवार से शनिवार तक नियमित कक्षाएं और प्रशासनिक काम होंगे। केवल रविवार को साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।