भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 231 रन का टारगेट दिया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 231 रन का टारगेट दिया

भोपाल [ महा मीडिया] भारतीय महिला अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड के विरुद्ध दूसरे अनऑफिशियल टी-20 में 20 ओवर में 6 विकेट पर 230 रन बनाए। वडोदरा में आज शनिवार को इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत की ओर से दीया यादव और अचसाह परमार ने अर्धशतक लगाए। दीया ने 87, जबकि अचसाह ने 82 रन की पारी खेली।दीया यादव ने 49 गेंदों पर 87 रन बनाए। उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं अचसाह परमार ने 41 गेंदों पर 82 रन की पारी खेली। उनके बल्ले से 8 चौके और 6 छक्के निकले। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी हुई। दीया 16.1 ओवर में 171 रन के स्कोर पर आउट हुईं। इसके बाद अचसाह ने पारी को आगे बढ़ाया। इंग्लैंड की ओर से मारिया एंड्रयूज और श्रिष्टि पाटिल ने 2-2 विकेट लिए। ब्रायनी गिलग्रास को एक विकेट मिला। भारत ने इंग्लैंड के सामने 231 रन का लक्ष्य रखा है।

सम्बंधित ख़बरें