डिंडौरी में धान खरीदी घोटाला उजागर
भोपाल [ महा मीडिया] डिंडौरी जिले में धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग में 26.24 करोड़ की गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन द्वारा प्रमुख बिंदुओं का खुलासा किया गया है। जांच में फर्जी खरीदी, दूसरे राज्यों में अवैध परिवहन, कस्टम मिलिंग में गड़बड़ी और गोदाम में अमानक स्तर का चावल जमा करने जैसे गंभीर तथ्य सामने आए हैं।प्रशासन ने इस मामले में दंडात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। बयानों से प्रमाणित हुआ कि ये सभी व्यक्ति भूमिहीन या अत्यल्प भूमि धारक मजदूर और बीपीएल श्रेणी के हितग्राही हैं। इनमें से कई लोग स्वयं हरिहर ट्रेडर्स में ₹300 प्रतिदिन की मजदूरी करते हैं। इन व्यापारियों ने न तो कोई धान बेचा है और न ही उन्हें कोई नगद भुगतान प्राप्त हुआ है। व्यापारी द्वारा इनके नाम, मोबाइल नंबर और आधार नंबर का दुरुपयोग कर फर्जी प्रविष्टियां की गईं।