आज से ऑस्ट्रेलिया के प्रवासी वीज़ा नियमों में बदलाव

आज से ऑस्ट्रेलिया के प्रवासी वीज़ा नियमों में बदलाव

मुंबई [महा मीडिया] 

ऑस्ट्रेलिया ने प्रवासी वीज़ा के नियमों में बदलाव किया है। आज  शनिवार से नए नियम लागू हो गए हैं। अब प्रवासी वीज़ा पर ऑस्ट्रेलिया जाने वाले लोग वहां पहुंचने के बाद अपने वीजा की अवधि नहीं बढ़ा सकेंगे। भारतीय यात्रियों के लिए रिटर्न टिकट रखना भी जरूरी होगा। ऑस्ट्रेलिया अधिकतम 12 महीने का टूरिस्ट वीजा जारी करता है।  कितने दिन रुकने की अनुमति मिलेगी, यह वीजा जारी करने वाले अधिकारी तय करते हैं। नए नियमों का असर भारतीय यात्रियों पर भी पड़ेगा। 2025 में 4.51 लाख भारतीय ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे। 2024 में यह संख्या 3 लाख थी। ऑस्ट्रेलिया में प्रवासी वीज़ा  की फीस करीब 15 हजार रुपए है वहीं स्टूडेंट वीजा के लिए करीब 1.50 लाख रुपए चुकाने पड़ते हैं।

सम्बंधित ख़बरें