आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का उद्यापन कल
भोपाल [महा मीडिया]
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का समापन 23 जुलाई (कल) को होगा। इस दिन व्रत का पारण किया जाएगा। गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के उग्र रूपों (दस महाविद्याओं) की पूजा की जाती है और व्रत,साधना का उद्यापन नवमी तिथि को होता है। व्रत का पारण 23 जुलाई को सूर्योदय के बाद और नवमी तिथि समाप्त होने से पहले किया जाता है। उद्यापन के लिए माँ भगवती को प्रसन्न करने के लिए हवन, कन्या पूजन और दान का विशेष महत्व है।