फ्रांस में कृषि बिल का विरोध गहराया

फ्रांस में कृषि बिल का विरोध गहराया

भोपाल [ महा मीडिया] फ्रांस की नेशनल असेंबली द्वारा हाल ही में पारित आपातकालीन कृषि विधेयक को लेकर देश में विरोध और गहरा गया है। यह नया कानून कृषि और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाने के विवादित प्रस्तावों पर केंद्रित है जिससे पर्यावरण समूहों में भारी आक्रोश है और सरकार के भीतर भी टकराव की स्थिति पैदा हो गई है।  फ्रांस की संसद ने मंगलवार को यह बिल पारित किया था।फ्रांस की पर्यावरण मंत्री मोनिक बारबू ने इस्तीफा देने की घोषणा की है। उन्होंने यह निर्णय उन्होंने विवादित कृषि बिल के विरोध में लिया है जिसमें दो प्रतिबंधित कीटनाशकों के उपयोग की अनुमति दी गई है। 

सम्बंधित ख़बरें