अब तक 658.19 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुवाई हुई
भोपाल [ महा मीडिया] देश में खरीफ फसलों की बुवाई पिछले वर्ष की तुलना में धीमी बनी हुई है। देशभर में 658.19 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुवाई हुई है जबकि पिछले वर्ष समान अवधि तक 700.47 लाख हेक्टेयर में बुवाई हो चुकी थी यानी इस वर्ष अब तक 42.28 लाख हेक्टेयर कम क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुवाई दर्ज की गई है। इस का कारण मानसून की देर से सक्रियता और बारिश को बताया जा रहा है ।
मुख्य फसलों की बुवाई के विवरण :
- धान (चावल): 166.41 लाख हेक्टेयर
- दलहन (दालें): 69.23 लाख हेक्टेयर
- मोटे अनाज (श्री अन्न): 119.03 लाख हेक्टेयर
- तिलहन: 147.09 लाख हेक्टेयर