शेयर बाजार भारी गिरावट पर बंद
भोपाल [ महा मीडिया] मध्य पूर्व के तनाव के कारण आज बढ़ते कच्चे तेल के दाम और प्रमुख बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के दबाव ने बाजार को लाल निशान में बंद होने पर मजबूर किया । जुलाई 22 को भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली का दबाव देखा गया जिससे सेंसेक्स 800 से अधिक अंक टूटकर 76,600 के करीब आ गया था । इस भारी गिरावट के बीच मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 1.5% तक की कमजोरी दर्ज की गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 191 अंक की गिरावट के साथ 23,996 पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 715 अंक टूटकर 76,755 के स्तर पर आ गया था।