म.प्र. विधानसभा के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन

म.प्र. विधानसभा के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन

भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र. विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन आज सोमवार को कांग्रेस ने किसानों के मुद्दों को लेकर सरकार के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक विधानसभा परिसर के बाहर स्थित गांधी प्रतिमा पर धरने पर बैठे और प्रदेश में खाद-बीज की समस्या को लेकर सरकार को घेरा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायकों ने हाथों में तख्तियां और पोस्टर लेकर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि प्रदेश के किसान समय पर खाद और बीज नहीं मिलने से परेशान हैं जबकि सरकार उनकी समस्याओं के समाधान में विफल रही है।

सम्बंधित ख़बरें