कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार
भोपाल [ महामीडिया] कच्चे तेल के दाम में आज बुधवार को एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है । ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के बेहद करीब पहुंच गया है। वहीं अमेरिकी कच्चा तेल डब्ल्यूटीआई 94 डॉलर के पार निकल गया है। इसकी सबसे बड़ी वजह पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव और तेल की सप्लाई में रुकावट का डर है। नवंबर डिलीवरी वाला ब्रेंट क्रूड 99.32 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान इसका भाव 99.66 डॉलर तक गया। वहीं अक्टूबर डिलीवरी वाला डब्ल्यूटीआई क्रूड 94.28 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। यह आज 94.78 डॉलर तक पहुंच चुका है।