राष्ट्रीय वन शहीद दिवस 11 सितंबर को

राष्ट्रीय वन शहीद दिवस 11 सितंबर को

भोपाल [ महामीडिया] भारत में राष्ट्रीय वन शहीद दिवस प्रतिवर्ष 11 सितंबर को मनाया जाता है।यह दिन वनों, जंगलों और वन्यजीवों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वन कर्मियों और पर्यावरण प्रेमियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए समर्पित है। वर्ष 2013 में आधिकारिक तौर पर 11 सितंबर को इस दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इस दिन का संबंध 11 सितंबर 1730 को राजस्थान के खेजड़ली गांव में हुए ऐतिहासिक खेजड़ली नरसंहार से है जहां अमृता देवी बिश्नोई के नेतृत्व में 360 से अधिक लोगों ने पेड़ों को बचाने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया था। 

सम्बंधित ख़बरें