चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश पहुंचा
मुंबई [महामीडिया]
चक्रवाती तूफान मुरासु सोमवार रात करीब एक बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। सुबह 3:30 से 5:30 बजे के बीच इसने ओंगोल के पास तट पार किया। इस दौरान 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।तूफान से विजयवाड़ा समेत कई जिलों में भारी बारिश हो रही है । तेज हवाओं से हजारों पेड़ उखड़ गए, सैकड़ों बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए और नावों को नुकसान पहुंचा। जलभराव से सड़कें डूब गईं और हाईवे पर वाहन फंस गए।आंध्र प्रदेश के तीन एयरपोर्ट से 19 और चेन्नई से 11 उड़ानें रद्द की गईं है। मौसम विभाग ने गुंटूर, बापटला, कृष्णा, नेल्लोर और प्रकाशम के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा जताया है।ओडिशा के पांच जिलों से 1.6 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भी तूफान का असर पड़ने की आशंका है।