दाऊद इब्राहीम के पुश्तैनी घर को बुलडोजर से ढहाया गया
भोपाल [ महा मीडिया] मुंबई के भिंडी बाजार में दाऊद इब्राहीम के पुराने पुश्तैनी घर को बुलडोजर से ढहाया गया है। पाकमोडिया स्ट्रीट स्थित मुसफिखाना बिल्डिंग जर्जर हो चुकी थी। इमारत को C-1 श्रेणी में रखा था। दीवारों और छत के गिरने का खतरा होने के कारण इसे गिराया जा रहा है।स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।कार्रवाई गुरुवार सुबह से शुरू की गई है।