भोपाल में करोड़ों की अंग्रेजी शराब जब्त
भोपाल [ महा मीडिया] भोपाल में 1075 पेटी अंग्रेजी शराब से भरा आयशर ट्रक जब्त हुआ है। जब्त शराब की कीमत करीब 96 लाख रुपए और ट्रक की कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई गई है। तलाशी में करीब 9700 लीटर शराब मिली है। चालक के पास शराब से जुड़े दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पेटियों पर रायसेन जिले की सोम डिस्टलरी डिस्टिलरीज एंड ब्रुअरीज लिमिटेड का नाम पाया गया है।