फिल्म मातृभूमि सेंसर बोर्ड से पास
भोपाल [ महा मीडिया] सलमान खान की लंबे समय से अटकी फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से मंजूरी मिल गई है। फिल्म को UA 16+ रेटिंग दी गई।सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के मुंबई रीजनल ऑफिस ने सर्टिफिकेट जारी किया। फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में हैं।फिल्म मातृभूमि की अवधि 2 घंटे 34 मिनट और 12 सेकंड है। फिल्म को हिंदी भाषा की कैटेगरी में सर्टिफिकेट मिला है।