अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में पंचतीर्थ महास्नान कल से
भोपाल [ महा मीडिया]
अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला 2026 के मुख्य सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम 17 नवंबर से पुष्कर (अजमेर, राजस्थान) में आयोजित हो रहे हैं इसका समापन 24 नवंबर 2026 को कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र स्नान के साथ होगा। 20 नवंबर (एकादशी) से पंचतीर्थ महास्नान के साथ धार्मिक मेला शुरू होगा और पुष्कर सरोवर के 52 घाटों पर दीपदान व स्नान जैसे आयोजन होंगे । ऊंटों और अन्य पशुओं की रौनक के साथ 21 करोड़ रुपये कीमत वाला घोड़ा, 15 इंच की गाय और भैंसा सुल्तान जैसे पशु इस बार चर्चा में हैं।