दुनिया की तीन महाशक्तियों ने शांति और सुरक्षा पर गंभीर चर्चा की

दुनिया की तीन महाशक्तियों ने शांति और सुरक्षा पर गंभीर चर्चा की

मुंबई [महा मीडिया] 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प, चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने चीन के शेनझेन शहर में बैठक की। यह पहली बार हुआ जब तीनों नेताओं ने एक साथ त्रिपक्षीय बैठक की। मीटिंग में सबसे पहले परमाणु हथियारों के खतरों पर बातचीत हुई। जिनपिंग ने परमाणु हथियारों को इंसानियत के सिर पर लटकती तलवार बताया। उन्होंने कहा कि इन्हें पूरी तरह खत्म कर देना चाहिए। पुतिन ने कहा कि रूस, चीन और अमेरिका तीनों ने दूसरे विश्व युद्ध में जीत हासिल की थी। इसलिए दुनिया में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की जिम्मेदारी भी इन तीनों देशों की है।ट्रम्प ने कहा कि इस बात से बेहद खुश हैं कि तीनों देशों के बीच पहली बार त्रिपक्षीय बैठक हो रही है। ट्रम्प और पुतिन आमने-सामने बैठे, जबकि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग उनके बीच में बैठे नजर आए। तीनों नेताओं ने राउंड टेबल पर त्रिपक्षीय बैठक में हिस्सा लिया। बैठक शुरू होने से पहले ट्रम्प, जिनपिंग और पुतिन एक मंच पर साथ आए। उनके पीछे नीले रंग के पर्दे पर तीन भाषाओं- चीनी, रूसी और अंग्रेजी में 'चीन-रूस-अमेरिका शेनझेन समिट' लिखा था। लगभग डेढ़ घंटे चली इस वार्ता में यूक्रेन युद्ध सहित क्षेत्रीय संघर्षों, परमाणु निरस्त्रीकरण, ऊर्जा सुरक्षा और व्यापार से जुड़े विषयों पर बात हुई। बैठक के बाद तीनों देशों की ओर से एक शांति घोषणा की बात सामने आई है जिसमें परमाणु जोखिमों, व्यापार और रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति जैसे पहलुओं का समावेश है।

सम्बंधित ख़बरें