भारतीय खाद्य निगम को एक अरब का डिमांड नोटिस

भारतीय खाद्य निगम को एक अरब का डिमांड नोटिस

भोपाल [ महा मीडिया] भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने बिना जमीन आवंटन के नौ बीघा सरकारी जमीन पर गोदाम बना लिए और जब  प्रशासन ने जांच की तो इस जमीन का खुलासा हुआ। राजस्व की ओर से एफसीआई को एक अरब 21 करोड़ से ज्यादा का डिमांड नोटिस दिया गया है । इसको लेकर एफसीआई ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई है जिस पर कोर्ट ने निर्धारित समय अवधि में आधी राशि जमा करने के निर्देश दिए हैं। आधी राशि जमा करने के बाद ही शेष राशि पर स्थगन माना जाएगा। इस जमीन पर 1976 में एफसीआइ ने निर्माण कर लिया था अब इस मामले में एफसीआई की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

सम्बंधित ख़बरें