छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय का छापा
भोपाल [ महा मीडिया]
छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री के निज सचिव केके चंद्रवंशी के भिलाई स्थित विश्व बैंक कालोनी के आवास पर आज मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय [ ED ] की टीम ने छापा मारा है । कार्रवाई की खबर फैलते ही इलाके में हलचल बढ़ गई। प्रवर्तन निदेशालय की टीम आवास पर दस्तावेजों और अन्य सामग्री की जांच कर रही है। तलाशी पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।