
यूरोपीय देशों में हड़कंप
नई दिल्ली [महामीडिया] यूरोपीय संघ ने अपने 45 करोड़ नागरिकों को आगाह किया है कि वे किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहें। यूरोपीय संघ ने लोगों से कहा है कि वे कम से कम 72 घंटे के लिए जरूरी सामान, जैसे कि खाना, पानी और अन्य आवश्यक चीजें पहले से इकट्ठा कर लें। नाटो के महासचिव मार्क रूट ने चेतावनी दी है कि रूस 2030 तक यूरोप पर हमला करने की क्षमता रखता है । उनकी इस चेतावनी के बाद यूरोपीय देशों में चिंता बढ़ गई है। फ्रांस, जर्मनी और पोलैंड जैसे कई नाटो देश पहले से ही युद्ध की तैयारी में जुट गए हैं।