म.प्र में सरकारी धन रखने के लिए बारह निजी बैंक चयनित
भोपाल [ महा मीडिया]
म.प्र में सरकारी निकायों के पास उपलब्ध फंड के बैंक खातों में विनियोजन को लेकर वित्त विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 12 निजी और स्मॉल फाइनेंस बैंकों को सरकारी निकायों का फंड रखने के लिए अनुमति दी गयी है । वित्त विभाग के मुताबिक निजी बैंकों की सूची स्थायी नहीं है। वित्तीय प्रदर्शन और उपलब्ध प्रकाशित आंकड़ों के आधार पर इसे हर वित्तीय वर्ष के बाद अपडेट किया जाएगा। इसलिए चालू वित्तीय वर्ष में शामिल बैंक अगले वर्ष की सूची में बने रहें, यह जरूरी नहीं है। वित्त विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, बंधन बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, सिटी यूनियन बैंक, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक, करूर वैश्य बैंक, ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, जम्मू एंड कश्मीर बैंक और इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक को अनुमति दी है।