जापान में बाढ़
भोपाल [ महा मीडिया] एशियन गेम्स की शुरुआत से 10 दिन पहले जापान के नागोया में बाढ़ आ गई। आठ सितंबर को मध्य जापानी शहर के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई जिससे दर्जनों सड़कें और घर जलमग्न हो गए। इस दौरान बस और मेट्रो सेवाएं भी अस्थायी रूप से बाधित हुईं और लगभग 3,500 लोगों को आपातकालीन राहत केंद्रों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।स्थिति यह बनी की एशियन गेम्स में भाग लेने आए 400 खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया।