भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में लगातार टॉप पर
भोपाल [महामीडिया]
भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में नंबर-1 की पोजिशन बरकरार रखी है। ताजा रैंकिंग में उसके 116 रेटिंग पॉइंट्स हैं। न्यूजीलैंड 109 रेटिंग के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया 102 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर है। भारतीय क्रिकेट टीम सितंबर 2023 में पाकिस्तान को पीछे छोड़कर वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंची थी। टीम तब से पिछले 35 महीने 18 दिन से टॉप पर बरकरार है। भारतीय क्रिकेट टीम जनवरी 2013 में पहली बार आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 टीम बनी थी।