रायसेन में मूंग उपार्जन घोटाला उजागर

रायसेन में मूंग उपार्जन घोटाला उजागर

भोपाल [ महा मीडिया] रायसेन में समर्थन मूल्य पर मूंग उपार्जन में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोपियों ने किसानों की जमीन के फर्जी पंजीयन कराए और खुले बाजार से सस्ती व घटिया मूंग खरीदकर सरकारी उपार्जन केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर बेच दी। आरोपी उन किसानों की जमीन का उपयोग करते थे जिन्होंने उपार्जन समितियों में मूंग बेचने के लिए पंजीयन नहीं कराया था। उपार्जन केंद्रों पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों को ऐसे किसानों की जानकारी रहती थी। आरोप है कि इन जमीनों का पंजीयन आरोपियों ने अपने या परिचितों के नाम पर करा लिया है। तीनों आरोपियों से जुड़े मामलों में शासन को करीब 13.35 लाख रुपए की आर्थिक क्षति हुई है।

सम्बंधित ख़बरें