ब्रिक्स सम्मेलन के कारण 11 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में अवकाश घोषित
राजधानी में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन की तैयारियों के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट ने 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को अवकाश घोषित किया है। इस दिन सुप्रीम कोर्ट के साथ उसकी रजिस्ट्री भी बंद रहेगी। सुप्रीम कोर्ट की प्रशासनिक सामान्य शाखा की ओर से बुधवार को जारी परिपत्र के मुताबिक पूर्ण अदालत ने 11 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट और रजिस्ट्री के लिए अवकाश घोषित किया। इस अवकाश की भरपाई के लिए 28 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में पूर्ण कार्य दिवस घोषित किया गया है जिस दिन सामान्य रूप से कामकाज होगा।