म.प्र में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त

म.प्र में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त

भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र में  स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर तीन दिन से आंदोलन कर रहे इंटर्न डॉक्टरों की मांग सरकार ने मान ली है। उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल ने बुधवार को इंटर्न डॉक्टरों के मासिक स्टाइपेंड में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की। आंदोलन के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन के उपयोग की घटना के मामले में दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है। घटना की उच्च स्तरीय जांच के लिए टीम गठित की गई है। सरकार ने घायल छात्रों के इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

सम्बंधित ख़बरें