सोमालिया में एक भारतीय समेत पांच क्रू सदस्यों की हत्या
मुंबई [महा मीडिया]
सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने बंधक बनाए गए पेट्रोलियम उत्पाद टैंकर 'एमटी ऑनर 25' के पांच क्रू सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी है। मारे गए क्रू सदस्यों में एक भारतीय नागरिक, तीन पाकिस्तानी और एक म्यांमार का नागरिक शामिल है। इसके अलावा चार अन्य क्रू सदस्य (तीन पाकिस्तानी और एक भारतीय) इस हमले में घायल हुए हैं। सुरक्षा बलों ने हिंसक हमले के बावजूद जहाज़ को लुटेरों के चंगुल से आज़ाद करा लिया है और 16 समुद्री लुटेरों को गिरफ्तार किया है।