भोपाल के छोला क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत
भोपाल [ महा मीडिया] भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी इलाके में 2 नवंबर को एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत का एक बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। परिवार के चार सदस्यों की हत्या करने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था जिसका शव बाद में सुखी सेवनिया के पास रेलवे ट्रैक पर कटा हुआ मिला। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और छोला मंदिर थाना पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। नरेंद्र साहू नामक युवक ने अपनी मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान सरस्वती साहू, सोमलता साहू, कृति साहू और खुश साहू के रूप में हुई है। परिवार के पांचवें सदस्य नरेंद्र साहू (उम्र 35 वर्ष) का शव सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र के चोपड़ा कलां के पास रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ है। शुरुआती परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस मामले की जांच हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से कर रही है। व्यावसायिक नुकसान या अन्य तनावों सहित सभी संभावित पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है।