शेयर बाजार 1200 अंकों की भारी बढ़त पर बंद

शेयर बाजार 1200 अंकों की भारी बढ़त पर बंद

मुंबई [महा मीडिया] 

शेयर बाजार में आज 2 नवंबर को तेजी रही। सेंसेक्स 1,233 अंक की तेजी के साथ 75,693 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 388 अंक की तेजी रही जो 23,440 पर बंद हुआ।बाजार में इस तेजी कारण यह है कि रिलायंस का शेयर 12% चढ़कर ₹1300 पहुंच गया है। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत करीब 3% गिरकर 110 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर कच्चा तेल बाहर से मंगवाता है इसलिए तेल की कीमतों में यह हल्की नरमी बाजार के लिए पॉजिटिव रही। टाटा स्टील , मारुति और स्टेट बैंक  जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में भी अच्छी लिवाली देखने को मिली।

सम्बंधित ख़बरें