भारतीय मूल के अंबाती एप्पल में उपाध्यक्ष पद पर पदोन्नत
मुंबई [महामीडिया]
भारतीय मूल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजेश अंबाती को एप्पल में इंजीनियरिंग उपाध्यक्ष के के पद पर पदोन्नत किया गया है। वह अक्टूबर 2009 में सॉफ्टवेयर मैनेजर के तौर पर एप्पल से जुड़े थे। इससे पहले उन्होंने मोटोरोला में करीब सात साल तक काम किया था। एप्पल में अंबाती कनेक्टिविटी और सैटेलाइट सॉफ्टवेयर की टीमों की देखरेख करते हैं। अंबाती ने स्टीवंस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री प्राप्त की है।